यह वेबसाइट सामान्य स्वास्थ्य जानकारी हेतु है; यह चिकित्सकीय परामर्श का विकल्प नहीं है।
कृपया ध्यान दें
- इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी रोगी-शिक्षा के उद्देश्य से है। किसी भी उपचार को अपने आप शुरू करने से पहले योग्य चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
- यहाँ किसी रोग के पूर्ण, निश्चित या गारंटीड इलाज का दावा नहीं किया गया है। प्रत्येक रोगी की स्थिति, आयु व रोग की अवधि भिन्न होती है, इसलिए परिणाम भी भिन्न हो सकते हैं।
- वेबसाइट पर दिए गए रोगी-अनुभव उन रोगियों के अपने शब्द हैं और उनकी अनुमति से प्रकाशित हैं। ये व्यक्तिगत अनुभव हैं, हर रोगी के लिए वैसा ही परिणाम आवश्यक नहीं।
- आपातकालीन स्थिति में — तेज़ छाती-दर्द, अचानक लकवा, गंभीर चोट या बेहोशी — निकटतम अस्पताल जाएँ। इस वेबसाइट या व्हाट्सऐप के उत्तर की प्रतीक्षा न करें।
- आप जो दवाएँ पहले से ले रहे हैं, उन्हें अपने चिकित्सक की सलाह के बिना बंद न करें।
चिकित्सक के बारे में
डॉ. अशोक कुमार मिश्र प्राकृतिक चिकित्सा एवं यौगिक विज्ञान में स्नातक (बी.एन.वाई.एस.) हैं, तथा एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, योग व आहार-पोषण में प्रशिक्षित हैं। उनकी सभी उपाधियाँ "परिचय" पृष्ठ पर सूचीबद्ध हैं।
